अगस्त में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सुस्त पड़कर 3.3% पर

Edited By Updated: 30 Sep, 2022 05:41 PM

growth rate of eight basic industries slows down to 3 3 in august

आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त में 3.3 प्रतिशत की सुस्त रफ्तार से बढ़ा है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। यह वृद्धि पिछले नौ महीने में सबसे कम है। एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 12.2 प्रतिशत था।

नई दिल्लीः आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त में 3.3 प्रतिशत की सुस्त रफ्तार से बढ़ा है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। यह वृद्धि पिछले नौ महीने में सबसे कम है। एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 12.2 प्रतिशत था। पिछला निचला स्तर नवंबर, 2021 में 3.2 प्रतिशत था। 

आठ बुनियादी उद्योगों उत्पादन इस साल अप्रैल-अगस्त में 9.8 प्रतिशत बढ़ा है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19.4 प्रतिशत था। इन आठ क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!