डीजल निर्यात पर संभावित रोक से रिफाइनिंग क्षेत्र की चुनौतियां बढ़ेंगी: तेल उद्योग समूह

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 03:35 PM

potential ban on diesel exports to increase challenges for the refining sector

तेल उद्योग के शीर्ष पैरवी समूह ने ट्रंप प्रशासन को चेतावनी दी है कि डीजल के निर्यात पर संभावित रोक से रिफाइनिंग क्षेत्र की चुनौतियां बढ़ सकती हैं और उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ सकता है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट

वाशिंगटनः तेल उद्योग के शीर्ष पैरवी समूह ने ट्रंप प्रशासन को चेतावनी दी है कि डीजल के निर्यात पर संभावित रोक से रिफाइनिंग क्षेत्र की चुनौतियां बढ़ सकती हैं और उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ सकता है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से यह जांचने को कहा है कि क्या निर्यात पर रोक से घरेलू डीजल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। डीजल की कीमत बढ़कर छह अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई है। 

अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइक सोमर्स ने कहा कि ईरान युद्ध के कारण वैश्विक रिफाइनिंग क्षमता में अभूतपूर्व व्यवधान से डीजल की लागत बढ़ रही है और इससे अमेरिकी उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में डीजल निर्यात पर रोक लगाने से समस्या और बढ़ सकती है। 

सोमर्स ने कहा, "इसका जवाब अधिक आपूर्ति और अधिक लचीलापन है, न कि ऐसे नए प्रतिबंध जो मुश्किल स्थिति को और खराब करने का जोखिम पैदा करें।"  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!