Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Oct, 2026 11:23 AM

सोमवार (19 अक्टूबर) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना सिर्फ 518 रुपए बढ़त के साथ 1,48,436 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी में 1053 रुपए की बढ़ोतरी हुई, एक किलोग्राम चांदी
मुंबईः सोमवार (19 अक्टूबर) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना सिर्फ 518 रुपए बढ़त के साथ 1,48,436 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी में 1053 रुपए की बढ़ोतरी हुई, एक किलोग्राम चांदी 2,12,240 रुपए पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: Gold Price Outlook: सोने की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल, एक्सपर्ट्स ने बताया इस लेवल तक जा सकता भाव
इंटरनेशनल मार्केट में कितने चढ़े दाम?
इंटरनेशनल मार्केट (Comex) में भी सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी गई है। Comex पर सोना 0.45% बढ़त के साथ 4,199.90 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.88% तक चढ़कर 57.810 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
- कीमत क्रॉस चेक करें
यह भी पढ़ें: त्योहारों में मिठाइयों की मिठास पड़ी फीकी, 15% तक बढ़े दाम, चीनी-दूध की बढ़ती कीमतों का असर
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना, चांदी के भाव स्थिर
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव स्थिर रहे, जिससे उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के बाद मामूली राहत मिली। हालांकि, मजबूत होते रुपए ने बहुमूल्य धातुओं में सुधार की गुंजाइश को सीमित कर दिया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार सभी करों सहित 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,49,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी भी 2.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
स्थानीय बाजार में इस सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में 4,500 रुपए यानी तीन प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि चांदी के दाम में 13,500 रुपए यानी छह प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।