SBI Credit Card यूजर्स के लिए जरूरी खबर, नियमों में बड़ा फेरबदल, 1 जुलाई से होंगे लागू

Edited By Updated: 30 May, 2026 11:13 AM

important news for sbi credit card users major changes to rules

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। बैंक ने अपने PhonePe SBI Card SELECT BLACK क्रेडिट कार्ड के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला किया है, जो 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होंगे।

बिजनेस डेस्कः अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। बैंक ने अपने PhonePe SBI Card SELECT BLACK क्रेडिट कार्ड के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला किया है, जो 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होंगे।

कैपिंग का नया बंटवारा

PhonePe ऐप के जरिए यूटिलिटी, रिचार्ज या इंश्योरेंस पर कुल 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट तो बनी रहेगी लेकिन अब इसे दो हिस्सो में बांट दिया गया है इंश्योरेंस पर अधिकतम 500 और अन्य कैटेगरी पर अधिकतम 1,500 पॉइंट्स ही मिलेंगे।

रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा में कटौती

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन शॉपिंग करने पर मिलने वाले 5% रिवॉर्ड पॉइंट्स की मंथली लिमिट 2,000 से घटाकर 1,000 कर दी गई है।

इन खर्चों पर अब रिवॉर्ड नहीं

टोल, ज्वेलरी, स्कूल/कॉलेज फीस, गिफ्ट्स और PhonePe ऐप के बाहर किए गए यूटिलिटी, इंश्योरेंस या यूपीआई ट्रांजैक्शन पर अब कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं दिए जाएंगे।

जारी रहने वाले लाभ

सामान्य खर्चों पर 1% रिवॉर्ड पॉइंट्स, फ्यूल सरचार्ज वेवर, डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस (साल में 4 बार) और प्रायोरिटी पास मेंबरशिप पहले की तरह ही मिलती रहेगी।

कार्ड शुल्क: इस कार्ड की वार्षिक और रिन्यूअल फीस 1,499 रुपए है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!