Breaking




दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की लिस्ट में IndiGo का नाम, कंपनी ने सर्वे को किया खारिज

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Dec, 2024 11:30 AM

indigo s name in the list of world s worst airlines company rejected the survey

दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइंस के प्रदर्शन का आकलन करने वाले एयरहेल्प इंक के 2024 के सर्वे में भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो को दुनिया की 10 सबसे खराब एयरलाइंस में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में इंडिगो को 103वें स्थान पर रखा गया है। हालांकि इंडिगो ने...

बिजनेस डेस्कः दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइंस के प्रदर्शन का आकलन करने वाले एयरहेल्प इंक के 2024 के सर्वे में भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो को दुनिया की 10 सबसे खराब एयरलाइंस में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में इंडिगो को 103वें स्थान पर रखा गया है। हालांकि इंडिगो ने इस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए इसे खारिज कर दिया है।

कैसे हुआ सर्वे?

एयरहेल्प स्कोर रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, यह सर्वे जनवरी से अक्टूबर 2024 के बीच के डेटा पर आधारित है। इसमें इन बिंदुओं को ध्यान में रखा गया....

  • फ्लाइट का समय प्रबंधन: टेक-ऑफ और लैंडिंग।
  • यात्रियों का अनुभव: खाने की गुणवत्ता, आरामदायक सफर और क्रू मेंबर की सेवाएं।
  • शिकायत निपटारा: यात्रियों की समस्याओं का समाधान और उसका समय।

खराब प्रदर्शन वाली एयरलाइंस

  • इंडिगो: 103वां स्थान।
  • दूसरा स्थान: पोलिश बज एयरलाइन (108वां स्थान)।
  • दुनिया की सबसे खराब एयरलाइन: ट्यूनिसएयर (109वां स्थान)।

सबसे बेहतर एयरलाइंस

  • पहला स्थान: ब्रुसेल्स एयरलाइंस (बेल्जियम)।
  • दूसरा स्थान: कतर एयरवेज।

भारत की कोई भी एयरलाइन शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाई।

इंडिगो ने खारिज की रिपोर्ट

इंडिगो ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि एयरहेल्प का सर्वे भारत की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाता। एयरलाइन ने भारतीय विमानन नियामक DGCA के मंथली डेटा का हवाला दिया, जिसमें इंडिगो को समयबद्धता और ग्राहक संतोष में लगातार उच्च स्कोर मिलता रहा है।

इंडिगो का बयान

"एयरहेल्प का डेटा भारतीय नमूनों का प्रतिनिधित्व नहीं करता और न ही वैश्विक विमानन उद्योग की मान्य प्रथाओं को ध्यान में रखता है।"

एयरहेल्प का उद्देश्य

एयरहेल्प के CEO टॉमस पावलिसिन ने कहा कि सर्वे का उद्देश्य एयरलाइंस को उनकी खामियां दिखाना और ग्राहकों के अनुभव को सुधारने के लिए प्रेरित करना है।
  
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!