औद्योगिक उत्पादन में मई में 5.1% की वृद्धि

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 04:47 PM

industrial production grew by 5 1 percent in may

विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन मई में बढ़कर 5.1 प्रतिशत रहा। इससे पिछले महीने इसमें 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। यह नयी श्रृंखला पर आधारित औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का दूसरा मासिक आंकड़ा है।

नई दिल्लीः विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन मई में बढ़कर 5.1 प्रतिशत रहा। इससे पिछले महीने इसमें 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। यह नयी श्रृंखला पर आधारित औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का दूसरा मासिक आंकड़ा है। 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सोमवार को बयान में कहा, ''औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में मई में सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विनिर्माण क्षेत्र में 5.5 प्रतिशत और बिजली तथा गैस आपूर्ति क्षेत्र में 9.9 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि से औद्योगिक उत्पादन बढ़ा।'' 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!