इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने सीईओ सलील पारेख के लिए 51.75 करोड़ रुपए के शेयर देने को मंजूरी दी

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 06:29 PM

info board of directors approves grant of shares

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस ने अपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलील पारेख को प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन के तौर पर कुल 51.75 करोड़ रुपए के शेयर देने को मंजूरी दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसके...

नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस ने अपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलील पारेख को प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन के तौर पर कुल 51.75 करोड़ रुपए के शेयर देने को मंजूरी दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने 2015 और 2019 की शेयर प्रोत्साहन योजनाओं के तहत 'रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट' (आरएसयू) देने को मंजूरी दी है। इसके तहत पारेख को 34.75 करोड़ रुपए मूल्य के आरएसयू मिलेंगे जो प्रदर्शन लक्ष्यों की पूर्ति के आधार पर एक वर्ष बाद मिलेंगे। इसके अलावा, 2019 की विस्तारित शेयर स्वामित्व योजना के तहत उन्हें 10 करोड़ रुपए मूल्य के आरएसयू दिए गए हैं। 

कंपनी ने पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासन (ईएसजी) लक्ष्यों से जुड़े दो करोड़ रुपए और कुल शेयरधारक प्रतिफल (टीएसआर) से जुड़े पांच करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मंजूर किए हैं। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए भी शेयर प्रोत्साहन की घोषणा की है। इसके तहत 2015 योजना में पात्र कर्मचारियों को 27,193 आरएसयू दिए जाएंगे जो दो से तीन वर्ष में चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे। वहीं 2019 योजना के तहत 1.90 करोड़ रुपए मूल्य के प्रदर्शन आधारित शेयर भी मंजूर किए गए हैं।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!