Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Apr, 2026 04:44 PM

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 8.04 प्रतिशत बढ़कर 20,350.76 करोड़ रुपए रहा। मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में 18,834.88 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ...
मुंबईः एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 8.04 प्रतिशत बढ़कर 20,350.76 करोड़ रुपए रहा। मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में 18,834.88 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता का चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 9.11 प्रतिशत बढ़कर 19,221.05 करोड़ रुपए हो गया। इससे पिछली दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक ने 18,653.75 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
समीक्षाधीन तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में बैंक की कुल आय बढ़कर 89,809 करोड़ रुपए हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 89,488 करोड़ रुपए थी। कुल खर्च 62,951 करोड़ रुपए से घटकर 62,006 करोड़ रुपए रह गया। बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (जीएनपीए) का अनुपात 1.15 प्रतिशत था, जो इससे पिछली दिसंबर तिमाही के अंत में 1.24 प्रतिशत और एक साल पहले की समान अवधि में 1.33 प्रतिशत था।