Infosys का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 20.8% बढ़कर 8,501 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 06:21 PM

info  fourth quarter net profit rose 20 8 to 8 501 crore

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 20.8 प्रतिशत बढ़कर 8,501 करोड़ रुपए हो गया। बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 7,033 करोड़ रुपए रहा...

नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 20.8 प्रतिशत बढ़कर 8,501 करोड़ रुपए हो गया। बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 7,033 करोड़ रुपए रहा था। 

कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 13.4 प्रतिशत बढ़कर 46,402 करोड़ रुपए हो गई जो एक साल पहले 40,925 करोड़ रुपए थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 10.20 प्रतिशत बढ़कर 29,440 करोड़ रुपए रहा जो 2024-25 में 26,713 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन आय 9.6 प्रतिशत बढ़कर 1,78,650 करोड़ रुपए हो गई। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इन्फोसिस ने स्थिर मुद्रा आधार पर 1.5 से 3.5 प्रतिशत राजस्व वृद्धि का अनुमान दिया है। 

इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलील पारेख ने कहा, ''हमने वित्त वर्ष 2025-26 में 3.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ मजबूत प्रदर्शन किया, जिसमें 14.9 अरब डॉलर के बड़े सौदे शामिल हैं। यह हमारे उद्यम एआई मूल्य प्रस्ताव की मजबूती और बड़े परिवर्तनकारी अवसरों में बाजार हिस्सेदारी बढ़ने को दर्शाते हैं।'' उन्होंने कहा, ''छह क्षेत्रों में हमारी एआई सेवाओं की सरल एवं मजबूत रणनीति बाजार में गति पकड़ रही है, जिसे मजबूत एआई (कृत्रिम मेधा) साझेदारियों से और बल मिल रहा है। इससे ग्राहकों को एआई से मूल्य प्राप्त करने में मदद मिल रही है।'' 

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के अंत में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 3,28,594 थी। इन्फोसिस के मुख्य वित्त अधिकारी जयेश संघराजका ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 नए कर्मचारियों की भर्ती की योजना बना रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!