Aviation Fuel rate Hike: एयरलाइंस को झटका, बढ़ गए ATF के दाम, हवाई किराए में हो सकती है बढ़ोतरी

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 11:59 AM

setback for airlines atf prices hiked airfares likely to rise

ATF Price Hike- अगस्त की शुरुआत में जहां 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कटौती से कारोबारियों को राहत मिली, वहीं घरेलू एयरलाइंस को बड़ा झटका लगा है। एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी विमान ईंधन की कीमत 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। इसके बाद घरेलू...

ATF Price Hike- अगस्त की शुरुआत में जहां 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कटौती से कारोबारियों को राहत मिली, वहीं घरेलू एयरलाइंस को बड़ा झटका लगा है। एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी विमान ईंधन की कीमत 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। इसके बाद घरेलू उड़ानों के लिए ATF का रेट 110 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 115 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इस बढ़ोतरी से घरेलू एयरलाइंस कंपनियों की ईंधन लागत बढ़ जाएगी। एयरलाइंस के कुल ऑपरेटिंग खर्च में 40 फीसदी हिस्‍सा तो टर्बाइन फ्यूल का ही होता है। इसलिए इसमें थोड़ी सी भी वृद्धि खर्च में भारी बढ़ोतरी करती है। इस बढ़ोतरी के बाद अब हवाई किराए में इजाफा होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि किराये में बदलाव केवल एटीएफ की कीमत के आधार पर ही नहीं होता। कई अन्‍य फेक्‍टर भी इसे प्रभावित करते हैं।  

क्या होता है ATF?

ATF यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल वो खास ईंधन है जिसका इस्तेमाल हवाई जहाजों को उड़ाने के लिए किया जाता है। इसकी कीमत में बदलाव का सीधा असर एयरलाइंस की परिचालन लागत पर पड़ता है। इसी वजह से एटीएफ के दाम बढ़ने या घटने पर एविएशन सेक्टर की कंपनियों के शेयर और हवाई किराए पर भी नजर रखी जाती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!