Sugar Price: चीनी की कीमतों पर इस्मा अध्यक्ष का बयान, देश में पर्याप्त स्टॉक, जल्द घटेंगे दाम

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 04:57 PM

isma president s statement on sugar prices adequate stocks in the country

चीनी उद्योग निकाय इस्मा ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी की कोई किल्लत नहीं है और खुदरा बाजार में इसकी कीमतें आने वाले दिनों में घटने की उम्मीद है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अध्यक्ष नीरज शिरगावकर ने कहा कि चीनी की कीमतों में हाल में आई

नई दिल्लीः चीनी उद्योग निकाय इस्मा ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी की कोई किल्लत नहीं है और खुदरा बाजार में इसकी कीमतें आने वाले दिनों में घटने की उम्मीद है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अध्यक्ष नीरज शिरगावकर ने कहा कि चीनी की कीमतों में हाल में आई तेजी के पीछे कई कारण हैं। कीमतें बढ़ने की उम्मीद में कारोबारियों एवं थोक उपभोक्ताओं की तरफ से की गई खरीदारी और खराब मौसम के कारण उत्पादन में कमी इसके प्रमुख कारण हैं। 

इसके साथ ही, शिरगांवकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि कृत्रिम किल्लत पैदा करने या मिलों के स्तर पर कीमतें बढ़ाने के पीछे चीनी मिलें शामिल नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में चीनी के खुदरा दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं जिसके बाद सरकार के स्तर पर कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दिए जाने के बाद चीनी की कीमतों में नरमी आनी शुरू हो गई है। 

शिरगांवकर ने कहा, ''भारत में चीनी की कोई कमी नहीं है।'' उन्होंने कहा कि सितंबर के अंत में मौजूदा चीनी विपणन सत्र समाप्त होने पर 35 लाख टन का भंडार रहेगा। इस्मा अध्यक्ष ने कहा कि चीनी मिलों का अगला पेराई सत्र करीब 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा और अक्टूबर में करीब 10-12 लाख टन चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने में चीनी की मांग करीब 24-25 लाख टन रहने का अनुमान है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!