जापान का निर्यात मई में 17 प्रतिशत बढ़ा; आयात बढ़ने से व्यापार घाटा दर्ज

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 11:52 AM

japan s exports rose 17 in may trade deficit recorded due to rise

जापान ने विद्युत मशीनरी के आयात में तेज वृद्धि से मई में चार महीने में पहली बार व्यापार घाटा दर्ज किया। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, जापान का निर्यात मई में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 9.51 लाख करोड़...

तोक्याः जापान ने विद्युत मशीनरी के आयात में तेज वृद्धि से मई में चार महीने में पहली बार व्यापार घाटा दर्ज किया। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, जापान का निर्यात मई में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 9.51 लाख करोड़ येन (59.4 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया। आयात 12.5 प्रतिशत बढ़कर 9.89 लाख करोड़ येन (61.8 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा। इससे 378.6 अरब येन (2.4 अरब अमेरिकी डॉलर) का व्यापार घाटा हुआ। 

ईरान में युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में अवरोध से तेल और गैस के आयात में सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत की कमी आई। कंप्यूटर चिप और अन्य घटकों की मजबूत मांग के कारण विद्युत मशीनरी के आयात में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऊंची कीमतों ने निर्यात और आयात दोनों की लागत को बढ़ाया है। जापान ने मई में कम वाहन निर्यात किए लेकिन इनकी कीमत 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई। 

वहीं तेल के आयात का मूल्य 28.5 प्रतिशत घटा, जबकि मात्रा में 57.3 प्रतिशत की गिरावट आई। कमजोर येन भी आयात बढ़ाने का एक कारक रहा। अमेरिकी डॉलर करीब 160 येन के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एक साल पहले यह 140 येन के आसपास था। बैंक ऑफ जापान ने कमजोर जापानी येन और बढ़ती कीमतों से उत्पन्न चुनौतियों का हवाला देते हुए अपनी नीतिगत ब्याज दर को मंगलवार को बढ़ाकर एक प्रतिशत कर दिया। 1995 के बाद पहली बार यह इस स्तर पर है। इस दर वृद्धि का हालांकि, अब तक येन के मूल्य पर कोई स्पष्ट असर नहीं पड़ा है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!