Edited By Parveen Kumar,Updated: 31 Aug, 2026 06:27 PM

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच वैचारिक समानता को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के कथित बयान का हवाला देते हुए दोनों दलों पर निशाना साधा है।
नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच वैचारिक समानता को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के कथित बयान का हवाला देते हुए दोनों दलों पर निशाना साधा है।
आरपी सिंह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के हवाले से लिखा, “अभी हम भले ही राजनीतिक विरोधी हों, लेकिन विचारधारा के स्तर पर हम और AAP एक ही हैं।”
भाजपा प्रवक्ता ने इस बयान को कांग्रेस और AAP के बीच वैचारिक समानता का संकेत बताते हुए दावा किया कि दोनों दल राजनीतिक रूप से भले ही एक-दूसरे के विरोधी दिखाई देते हों, लेकिन विचारधारा के स्तर पर एक ही पक्ष में हैं।
आरपी सिंह ने आगे आरोप लगाया कि मनीष तिवारी के बयान से यह बात स्पष्ट होती है कि AAP को कांग्रेस की 'बी-टीम' के तौर पर देखा जाता रहा है। हालांकि, यह टिप्पणी आरपी सिंह का राजनीतिक आरोप है।