आभूषण कंपनियों के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट

Edited By Updated: 13 May, 2026 12:27 PM

jewelry companies  shares decline for the third consecutive day

सोने पर आयात शुल्क बढ़ने के कारण मांग घटने की आशंका के बीच बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में आभूषण कंपनियों के शेयर पर बिकवाली का दबाव बना रहा। बीएसई पर स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स का शेयर 11.11 प्रतिशत, कल्याण ज्वेलर्स का शेयर छह

बिजनेस डेस्कः सोने पर आयात शुल्क बढ़ने के कारण मांग घटने की आशंका के बीच बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में आभूषण कंपनियों के शेयर पर बिकवाली का दबाव बना रहा। बीएसई पर स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स का शेयर 11.11 प्रतिशत, कल्याण ज्वेलर्स का शेयर छह प्रतिशत, सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स का 4.30 प्रतिशत, पीसी ज्वेलर का 3.65 प्रतिशत, त्रिभोवंदास भीमजी जवेरी का 1.74 प्रतिशत और टाइटन कंपनी का शेयर 1.64 प्रतिशत टूटा। 

सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर बुधवार को 15 प्रतिशत कर दिया। प्लैटिनम पर कर 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप सोने/चांदी के डोरे, सिक्के, अन्य वस्तुएं आदि पर भी कर में बदलाव किए गए हैं। 

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, 13 मई से सामाजिक कल्याण अधिभार (एसडब्ल्यूएस) और कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (एआईडीसी) में वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद एवं विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों के आह्वान के बाद यह अधिसूचना जारी हुई है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!