LIC हाउसिंग फाइनेंस का चौथी तिमाही का मुनाफा 9% बढ़कर 1,497 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 14 May, 2026 01:41 PM

lic housing finance s q4 profit rises 9 to 1 497 crore

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,497 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 1,368 करोड़ रुपये था। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना...

नई दिल्लीः एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,497 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 1,368 करोड़ रुपए था। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय हालांकि घटकर 7,195 करोड़ रुपए रह गई जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 7,283 करोड़ रुपए थी। वहीं ब्याज आय भी 7,117 करोड़ रुपए से घटकर 7,009 करोड़ रुपए रह गई।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) त्रिभुवन अधिकारी ने कहा, ''वित्त वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही में एलआईसी हाउसिंग ने मजबूत मांग देखी। इसे प्रभावी डिजिटल अवसंरचना, स्थिर ब्याज दर और लागत अनुकूलन तथा ग्राहक-केंद्रितता पर निरंतर ध्यान देने की हमारी रणनीति से समर्थन मिला।'' भारतीय जीवन बीमा निगम की इस आवासीय वित्त इकाई ने समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में 5,595 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया जो 2024-25 के 5,429 करोड़ रुपए से तीन प्रतिशत अधिक है। निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 10 रुपए (प्रति शेयर दो रुपए के अंकित मूल्य का 500 प्रतिशत) लाभांश की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।  
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!