PM Ujjwala Yojana: 29 रुपए महंगा हुआ LPG, क्या उज्ज्वला सिलेंडर के लिए भी चुकाने होंगे ज्यादा पैसे? जानें

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 06:27 PM

lpg price hiked by 29 will ujjwala cylinders also cost more find out here

देश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी के बाद प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के ग्राहकों के बीच यह यह सवाल है कि क्या उन्हें भी बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी? इस पर सरकार ने साफ किया है कि उज्‍ज्‍वला योजना के तहत मिलने वाली 300...

बिजनेस डेस्कः देश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के ग्राहकों के बीच यह सवाल है कि क्या उन्हें भी बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी? इस पर सरकार ने साफ किया है कि उज्‍ज्‍वला योजना के तहत मिलने वाली 300 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी जारी रहेगी, लेकिन सिलेंडर की मूल कीमत बढ़ने से लाभार्थियों का खर्च भी बढ़ेगा।

दिल्‍ली में सामान्‍य उपभोक्‍ता को अब गैस सिलेंडर 942 रुपए में मिल रहा है जबकि उज्‍ज्‍वला लाभार्थी को 642 रुपए में। इसका मतलब है कि 29 रुपए महंगा उज्‍ज्‍वला सिलेंडर भी हो गया है। हां, सरकार ने इस पर मिलने वाली सब्सिडी में कोई कटौती नहीं की है और न ही इसे बढ़ाया है।

क्या है उज्ज्वला योजना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में उज्ज्वला स्कीम लॉन्च की थी। देश में मई, 2026 तक 105,525,237 उज्‍ज्‍वला गैस कनेक्‍शन थे। लाभार्थी को 14.2 किलोग्राम का LPG सिलेंडर या 5 किलोग्राम का LPG सिलेंडर, घरेलू प्रेशर रेगुलेटर, 1.2 मीटर सुरक्षा होज पाइप, DGCC बुकलेट और पहला भरा हुआ सिलेंडर, दो बर्नर वाला स्टोव बिल्कुल मुफ्त मिलता है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!