क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट, 70,000 डॉलर से फिसला Bitcoin, निवेशकों को बड़ा झटका

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 03:56 PM

major crash in crypto market bitcoin slips below 70 000

गुरुवार को वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बड़ी गिरावट आई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट कैप करीब 2% घटकर 2.40 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। इस गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में लगभग 4.70 लाख करोड़ रुपए...

बिजनेस डेस्कः गुरुवार को वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बड़ी गिरावट आई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट कैप करीब 2% घटकर 2.40 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। इस गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में लगभग 4.70 लाख करोड़ रुपए की कमी आई। बाजार में आई इस कमजोरी का असर लगभग सभी प्रमुख डिजिटल करेंसी पर देखने को मिला। एक Bitcoin की कीमत 70,000 डॉलर के नीचे आ गई।

इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर काइट (Kite) क्रिप्टो पर पड़ा, जो 24 घंटे में करीब 10% तक टूट गई। कॉइनमार्केटकैप की टॉप-100 सूची में शामिल यह कॉइन दोपहर 2:30 बजे के आसपास 0.2097 डॉलर के आसपास ट्रेड करता दिखा।

प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट

बाजार की कमजोरी के बीच लगभग सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी लाल निशान में रहीं। Bitcoin करीब 1.44% गिरकर 69,6 डॉलर के नीचे आ गया, जबकि Ethereum में 2.5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 2,116 डॉलर के आसपास रही। BNB 2% से ज्यादा टूटकर 632 डॉलर पर पहुंच गया। XRP में करीब 3% और Solana में लगभग 4% की गिरावट आई। Dogecoin करीब 5% तक लुढ़क गया, जबकि Cardano और Shiba Inu में भी 4% से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

कुछ कॉइन में दिखी तेजी

हालांकि व्यापक गिरावट के बीच कुछ क्रिप्टोकरेंसी ने मजबूती दिखाई। TRON में 2% से ज्यादा की तेजी आई, जबकि कैंटन कॉइन में 1% से अधिक उछाल दर्ज किया गया। मीमकोर में करीब 40% की बड़ी छलांग देखने को मिली और पाई नेटवर्क कॉइन में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई।

गिरावट की बड़ी वजहें

विशेषज्ञों के अनुसार, क्रिप्टो बाजार में आई इस गिरावट के पीछे वैश्विक अनिश्चितता प्रमुख कारण रही। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर Iran और United States के बीच टकराव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। इसके अलावा, अमेरिका में प्रस्तावित क्रिप्टो नियामक विधेयक को लेकर भी बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिससे बिकवाली का दबाव बढ़ा।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!