Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिकी कोर्ट ने हटाए सभी आपराधिक आरोप

Edited By Updated: 19 May, 2026 10:55 AM

major relief for gautam adani us court drops all criminal charges

गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने दोनों के खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक आरोप वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क की अदालत में चल रहा हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटीज और वायर...

बिजनेस डेस्कः गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने दोनों के खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक आरोप वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क की अदालत में चल रहा हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड मामला भी पूरी तरह बंद हो गया है।

अमेरिकी अभियोजकों ने अदालत में दायर दस्तावेजों में कहा कि मामले की समीक्षा के बाद यह तय किया गया कि आरोपों पर आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी। अदालत ने भी आदेश जारी करते हुए अडानी और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस को “विथ प्रिज्युडिस” खारिज कर दिया यानी अब इस मामले को भविष्य में दोबारा नहीं खोला जा सकेगा।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब Adani Enterprises ने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के साथ 27.5 करोड़ डॉलर का भुगतान कर एक अलग जांच मामले का निपटारा किया है। उस जांच में यह देखा जा रहा था कि क्या कंपनी ने ईरान से जुड़े अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था।

क्या था मामला

दरअसल, 2024 में अमेरिकी नियामक SEC और DoJ ने आरोप लगाया था कि अडानी समूह ने भारत में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के ठेके हासिल करने के लिए कथित रिश्वत योजना बनाई और अमेरिकी निवेशकों से पूंजी जुटाने के दौरान इससे जुड़ी जानकारी छिपाई। हालांकि अब अमेरिकी एजेंसियों को मामले में पर्याप्त सबूत और स्पष्ट अमेरिकी लिंक नहीं मिले।

सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला महीनों चली कानूनी बहस और मजबूत पैरवी के बाद आया। अडानी पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील रॉबर्ट गिफ्रा ने यह दलील दी थी कि मामला अमेरिकी क्षेत्राधिकार में नहीं आता और सबूत भी कमजोर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी समूह ने अमेरिका में 10 अरब डॉलर निवेश और 15,000 नौकरियां पैदा करने की योजना भी पेश की है, जिसने इस पूरे घटनाक्रम को और अहम बना दिया।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!