10kg LPG Cylinder: LPG बाजार में होने वाला है बड़ा बदलाव, जल्द आ सकते हैं 10kg के कमर्शियल सिलेंडर

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 03:21 PM

a major change in the lpg market 10kg commercial cylinders

देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कमर्शियल एलपीजी बाजार में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियां जल्द ही 10 किलोग्राम क्षमता वाले हल्के कमर्शियल LPG सिलेंडर...

बिजनेस डेस्कः देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कमर्शियल एलपीजी बाजार में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियां जल्द ही 10 किलोग्राम क्षमता वाले हल्के कमर्शियल LPG सिलेंडर बाजार में उतार सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य छोटे कारोबारियों, रेस्तरां संचालकों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल अधिक सुविधाजनक बनाना है।

छोटे कारोबारियों की जरूरतों पर फोकस

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित 10 किलो के सिलेंडर खास तौर पर उन लोगों के लिए होंगे, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जिनके पास बड़े 19 किलो के सिलेंडर रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होती। इनमें स्ट्रीट वेंडर्स, कैफे, फूड कियोस्क, किराएदार, छात्र और प्रवासी मजदूर जैसे उपभोक्ता शामिल हैं।

HDPE कम्पोजिट सिलेंडर होंगे ज्यादा हल्के

बताया जा रहा है कि नए सिलेंडर हाई-डेंसिटी पॉलीइथिलीन (HDPE) से बने कम्पोजिट सिलेंडर होंगे। इन्हें गैस एजेंसियों और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए कमर्शियल LPG दरों पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

पहले से मौजूद हैं छोटे सिलेंडर

फिलहाल सरकारी तेल कंपनियां घरेलू ग्राहकों के लिए हल्के कम्पोजिट सिलेंडर सीमित स्तर पर उपलब्ध कराती हैं। इनमें HPCL का HP Gas Ojas, IndianOil का Indane Xtralight और BPCL का Bharatgas Lite शामिल हैं। वहीं कमर्शियल ग्राहकों के लिए अभी 19 किलोग्राम, 5 किलोग्राम और 2 किलोग्राम क्षमता वाले सिलेंडर उपलब्ध हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!