Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Jul, 2026 10:55 AM

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की नेटवर्थ में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में गिरावट से मस्क की नेटवर्थ में 62.7 अरब डॉलर की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के...
बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की नेटवर्थ में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में गिरावट से मस्क की नेटवर्थ में 62.7 अरब डॉलर की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक अब उनकी नेटवर्थ 932 अरब डॉलर रह गई है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 312 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है जो दुनिया के दूसरे बड़े रईस लैरी पेज की कुल नेटवर्थ के बराबर है।

स्पेसएक्स के शेयरों में मंगलवार को 6.83 फीसदी गिरावट आई जबकि टेस्ला का स्टॉक 4.02 फीसदी तक फिसल गया। इसके साथ ही स्पेसएक्स का मार्केट कैप $1.969 ट्रिलियन और टेस्ला का मार्केट कैप 1.513 ट्रिलियन डॉलर रह गया। हाल में लिस्ट हुई स्पेसएक्स दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है। वहीं टेस्ला 11वें नंबर पर है। स्पेसएक्स को आज नैस्डैक 100 में शामिल किया जा रहा है।
टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क के बाद Larry Page दूसरे स्थान पर हैं। सर्गेई ब्रिन 290 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (268 अरब डॉलर) चौथे, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग ($219 अरब) पांचवें, माइकल डेल ($219 अरब) छठे, लैरी एलिसन ($197 अरब) सातवें, बर्नार्ड आरनॉल्ट ($165 अरब) आठवें, जेंसन हुआंग ($163 अरब) और वॉरेन बफे ($150 अरब) दसवें नंबर पर हैं।

अडानी-अंबानी का हाल
भारत और एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी 119 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 1.31 अरब डॉलर की गिरावट आई। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ 34.4 अरब डॉलर बढ़ी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 87 अरब डॉलर के साथ 23वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 20.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है।