LPG पर बड़ी राहत, सरकार ने कमर्शियल सप्लाई बढ़ाई

Edited By Updated: 27 Mar, 2026 04:34 PM

major relief on lpg government increases commercial supply

खाड़ी देशों में जारी युद्ध और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में बाधा के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत में कमर्शियल एलपीजी (LPG) सप्लाई पर भी पड़ा। हालांकि अब सरकार ने स्थिति को संभालते हुए बड़ा कदम उठाया है और राज्यों व केंद्र...

बिजनेस डेस्कः खाड़ी देशों में जारी युद्ध और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में बाधा के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत में कमर्शियल एलपीजी (LPG) सप्लाई पर भी पड़ा। हालांकि अब सरकार ने स्थिति को संभालते हुए बड़ा कदम उठाया है और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाकर 70% कर दिया है। 

20% अतिरिक्त आवंटन का फैसला

केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन में 20% की अतिरिक्त वृद्धि की है। इससे पहले यह आपूर्ति संकट-पूर्व स्तर के 50% तक सीमित थी, जो अब बढ़कर 70% तक पहुंच गई है। पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि इस अतिरिक्त गैस का उपयोग प्राथमिकता वाले उद्योगों को दिया जाए।

घरेलू जरूरतों को दी गई प्राथमिकता

शुरुआती दौर में सरकार ने कमर्शियल गैस सप्लाई में कटौती की थी ताकि घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता प्रभावित न हो। इस रणनीति के चलते होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक इकाइयों को कुछ समय के लिए कमी का सामना करना पड़ा।

किन सेक्टरों को मिलेगी राहत

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, अतिरिक्त गैस आवंटन का फोकस स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, केमिकल और प्लास्टिक जैसे श्रम-प्रधान उद्योगों पर रहेगा। साथ ही रेस्तरां, होटल और कम्युनिटी किचन को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!