Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Jun, 2026 10:55 AM

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के विलय को मंजूरी दे दी है। हालांकि सरकार ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है।
बिजनेस डेस्कः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के विलय को मंजूरी दे दी है। हालांकि सरकार ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है।

झूठी है रिपोर्ट
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी स्पष्टीकरण में कहा कि भारत सरकार ने PNB, केनरा बैंक और SBI के विलय के किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। PIB ने कहा कि इन तीनों सरकारी बैंकों के विलय का यह दावा करने वाली वायरल तस्वीर मनगढ़ंत है। यह किसी असली अखबार की रिपोर्ट या सरकार की आधिकारिक सूचना नहीं है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों को बैंकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने और ऑनलाइन शेयर करने से पहले ऐसे दावों की पुष्टि करने की सलाह भी दी।
लोगों से अपील
फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों से अपील की है कि बैंकिंग या सरकार से जुड़ी किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें। सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट और सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
इसके साथ ही PIB ने लोगों से अनुरोध किया है कि सरकार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सामग्री की सूचना @PIBFactCheck को दें और किसी भी वायरल दावे को बिना सत्यापन के साझा करने से बचें।