पीक XV ने 130 करोड़ रुपए में मोबिक्विक में अपनी हिस्सेदारी बेची

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 01:04 PM

peak xv sells its stake in mobikwik for 130 crore

वेंचर कैपिटल कंपनी पीक XV पार्टनर्स ने 130 करोड़ रुपए से अधिक के 'ब्लॉक' सौदे के माध्यम से वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबीक्विक सिस्टम्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। मामले से परिचित सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पीक XV कंपनी...

नई दिल्लीः वेंचर कैपिटल कंपनी पीक XV पार्टनर्स ने 130 करोड़ रुपए से अधिक के 'ब्लॉक' सौदे के माध्यम से वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबीक्विक सिस्टम्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। मामले से परिचित सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पीक XV कंपनी के शुरुआती निवेशकों में शामिल थी और वह अपने निवेश का लगभग तीन गुना मूल्य प्राप्त करने के बाद इससे बाहर हो गई है। सूत्र ने बताया, ''पीक XV पार्टनर्स ने कंपनी के लगभग 61 लाख शेयर (जो कुल शेयर पूंजी का करीब 7.7 प्रतिशत है) औसतन 214 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे। इस सौदे का कुल आकार करीब 130 करोड़ रुपये है। इस बिक्री के साथ ही पीक एक्सवी ने कंपनी से पूरी तरह बाहर निकल गई है।'' 

पीक XV और वन मोबिक्विक सिस्टम्स से इस संबंध में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इस सौदे में फ्लोरीनट्री, विरिडियन एसेट मैनेजमेंट, डायमॉन एशिया और कर्मा कैपिटल ने हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी के अपनी नई अनुषंगी कंपनी मोबिक्विक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लाइसेंस मिलने की घोषणा के एक दिन बाद यह मामला सामने आया है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!