Post Office Scheme में निवेश करें और पति-पत्नी मिलकर कमाएं हर महीने ₹9,250

Edited By Updated: 07 May, 2026 11:33 AM

post office mis monthly income scheme post office investment post office sch

Post Office MIS: अगर आप एकमुश्त पैसा किसी सेफ और सुरक्षित रिटर्न के लिए चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम यानी MIS एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह स्कीम उन लोगों के लिए खास मानी जाती है, जो बिना जोखिम हर महीने तय आय चाहते हैं। आईए जानते है...

 Post Office MIS: अगर आप एकमुश्त पैसा किसी सेफ और सुरक्षित रिटर्न के लिए चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम यानी MIS एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह स्कीम उन लोगों के लिए खास मानी जाती है, जो बिना जोखिम हर महीने तय आय चाहते हैं। आईए जानते है इस स्कीम के बारे में.....

इस समय पोस्ट ऑफिस MIS पर 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक बार पैसा जमा करने के बाद हर महीने ब्याज आपके खाते में आता रहता है। यानी यह स्कीम नियमित मासिक इनकम का भरोसेमंद जरिया बन सकती है।

पति-पत्नी मिलकर जॉइंट अकाउंट में जमा करे 15 लाख, हर माह मिलेंगे 9,250 रुपये
इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है। निवेश की शुरुआत 1000 रुपये से की जा सकती है और इसके बाद 1000 रुपये के गुणक में पैसा जमा किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति अकेले खाता खुलवाता है, तो वह अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है। वहीं पति-पत्नी मिलकर जॉइंट अकाउंट खुलवाते हैं, तो कुल निवेश सीमा 15 लाख रुपये तक हो जाती है।

पोस्ट ऑफिस MIS की मैच्योरिटी अवधि 5 साल तय की गई है। इस दौरान निवेशक को हर महीने ब्याज की रकम मिलती रहती है और पांच साल पूरे होने पर जमा की गई पूरी मूल राशि वापस कर दी जाती है। यही वजह है कि यह योजना सुरक्षित निवेश के साथ नियमित कमाई चाहने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है।

अगर पति-पत्नी मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं और दोनों कुल 15 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से उन्हें हर महीने करीब 9,250 रुपये की आय हो सकती है। यह रकम सीधे खाते में जमा की जाती है, जिससे घर के मासिक खर्चों में मदद मिलती है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!