Mutual Fund उद्योग को झटका, एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा निवेश

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 11:54 AM

mutual fund investments at 12 month low reveals amfi data

अस्थिर बाजार परिस्थितियों के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध निवेश मई में एक साल के सबसे निचले स्तर 22,908 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह प्रवाह अप्रैल में दर्ज 38,440 करोड़ रुपए से 40 प्रतिशत कम रहा।

बिजनेस डेस्कः अस्थिर बाजार परिस्थितियों के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध निवेश मई में एक साल के सबसे निचले स्तर 22,908 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह प्रवाह अप्रैल में दर्ज 38,440 करोड़ रुपए से 40 प्रतिशत कम रहा। 

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड उद्योग में मई में कुल मिलाकर 64,131 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी दर्ज हुई जबकि अप्रैल में 3.22 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया था। इसकी मुख्य वजह ऋण उन्मुख योजनाओं से 96,948 करोड़ रुपए की निकासी रही। इसके परिणामस्वरूप, उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) मई के अंत में घटकर 81.6 लाख करोड़ रुपए रह गईं, जो एक महीने पहले 81.92 लाख करोड़ रुपए थीं। 

आंकड़ों के अनुसार, मई में इक्विटी योजनाओं में शुद्ध निवेश 22,908 करोड़ रुपए रहा। यह अप्रैल में 38,440 करोड़ रुपए, मार्च में 40,450 करोड़ रुपए, फरवरी में 25,978 करोड़ रुपए और जनवरी में 24,028 करोड़ रुपए था। ताजा निवेश मई 2025 के बाद सबसे कम है जब इक्विटी म्यूचुअल फंड में 19,013 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया था। 

इक्विटी योजनाओं में 'फ्लेक्सी-कैप' फंड में सबसे अधिक 5,175 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, इसके बाद 'स्मॉल कैप' फंड में 4,945 करोड़ रुपए और मिड कैप फंड में 4,385 करोड़ रुपए का निवेश हुआ। लार्ज कैप फंड में तुलनात्मक रूप से कम 1,593 करोड़ रुपए का निवेश आया। दूसरी ओर, कर बचत वाली इक्विटी योजनाओं (ईएलएसएस) में मई में शुद्ध निकासी देखी गई। इस बीच, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में मई में 725 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी हुई जबकि अप्रैल में इसमें 3,040 करोड़ रुपए का निवेश आया था। यह इस परिसंपत्ति वर्ग में निवेशकों की कम होती रुचि को दर्शाता है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!