PSU Banks Dividend: PSU बैंकों ने भरी सरकार की तिजोरी, दिया 9,439 करोड़ रुपए का डिविडेंड

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 11:20 AM

psu banks fill government coffers pay dividend of 9 439 crore

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को कुल 9,439 करोड़ रुपए डिविडेंड के रूप में दिए हैं। केनरा बैंक के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी...

बिजनेस डेस्कः सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को कुल 9,439 करोड़ रुपए डिविडेंड के रूप में दिए हैं। केनरा बैंक के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ब्रजेश कुमार सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2,397 करोड़ रुपए के लाभांश का चेक सौंपा। इस अवसर पर वित्तीय सेवा सचिव संजय लोहिया भी मौजूद रहे। 

केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 4.20 रुपए का लाभांश घोषित किया है, जो दो रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर का 210 प्रतिशत है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक चंद्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2,416 करोड़ रुपए का लाभांश चेक सौंपा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा कि उसके एमडी एवं सीईओ देबदत्त चंद ने वित्त मंत्री को 2,811 करोड़ रुपए के लाभांश का चेक सौंपा। 

बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 8.50 रुपए का लाभांश घोषित किया है, जो दो रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर का 425 प्रतिशत है। इंडियन बैंक के एमडी एवं सीईओ बिनोद कुमार ने वित्त मंत्री को 1,815.05 करोड़ रुपए के लाभांश का चेक सौंपा। चेन्नई स्थित इंडियन बैंक ने एक बयान में कहा कि वह समावेशी बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देकर सरकार के विकसित भारत लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।  
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!