रिलायंस पावर को जनवरी-मार्च तिमाही में 494 करोड़ रुपए का घाटा

Edited By Updated: 22 May, 2026 12:52 PM

reliance power posts net loss of 494 crore in january march quarter

रिलायंस पावर ने जनवरी-मार्च तिमाही में 494 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान तिमाही में 125.57 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही...

नई दिल्लीः रिलायंस पावर ने जनवरी-मार्च तिमाही में 494 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान तिमाही में 125.57 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय घटकर 1,946.33 करोड़ रुपए रह गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,065.64 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी को वित्त वर्ष 2025-26 में 336.89 करोड़ रुपए का घाटा हुआ जबकि 2024-25 में इसने 2,947.83 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। वहीं कुल आय 8,257.04 करोड़ रुपए से घटकर 7,988.52 करोड़ रुपए रह गई। कंपनी के निदेशक मंडल ने पात्र संस्थागत खरीदारों को शेयर व उससे जुड़े साधनों और/या अन्य पात्र प्रतिभूतियों के निर्गम के माध्यम से 6,000 करोड़ रुपए तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

यह पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) और/या अनुवर्ती सार्वजनिक प्रस्ताव या दोनों के संयोजन के जरिये किया जाएगा। निदेशक मंडल ने 3,000 करोड़ रुपए तक के सुरक्षित/असुरक्षित, परिपक्व होने योग्य, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी, जिसे एक या अधिक किस्तों/श्रृंखलाओं में निजी निर्गम या अन्य तरीकों से जारी किया जाएगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!