HDFC बैंक को पछाड़ Airtel बनी देश की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी, इतने लाख करोड़ पहुंचा मार्केट कैप

Edited By Updated: 18 May, 2026 03:59 PM

airtel becomes the country s second most valuable company

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने शेयर बाजार में मजबूती के दम पर देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है। कंपनी के शेयरों में 2% से अधिक तेजी आने के बाद उसका मार्केट कैप 11.8 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। इसके साथ ही एयरटेल ने...

बिजनेस डेस्कः भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने शेयर बाजार में मजबूती के दम पर देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है। कंपनी के शेयरों में 2% से अधिक तेजी आने के बाद उसका मार्केट कैप 11.8 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। इसके साथ ही एयरटेल ने HDFC Bank को पीछे छोड़ दिया।

वहीं, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लगभग 2% गिरावट देखने को मिली, जिससे उसका मार्केट कैप घटकर करीब 11.7 लाख करोड़ रुपए रह गया। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी अभी भी Reliance Industries है, जिसका मार्केट कैप लगभग 18 लाख करोड़ रुपए है।

पिछले पांच वर्षों में एयरटेल के शेयरों ने करीब 270% का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयरों में इसी अवधि में लगभग 49% की बढ़त दर्ज हुई। मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर रिलायंस, एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के बाद ICICI Bank, State Bank of India, Tata Consultancy Services, Bajaj Finance, Larsen & Toubro, Hindustan Unilever और Life Insurance Corporation of India का स्थान है।

एयरटेल शेयर पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म BofA Securities ने एयरटेल के शेयर के लिए 2,320 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 1.88% बढ़कर 1,940.35 रुपए पर कारोबार करता दिखा। दिन के कारोबार में यह 1,953.95 रुपए तक पहुंचा।

इसके अलावा JPMorgan Chase ने एयरटेल के लिए 2,250 रुपए का लक्ष्य रखा है। वहीं Goldman Sachs ने ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 2,250 रुपए से घटाकर 2,210 रुपए कर दिया है।

दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक का शेयर कारोबार के दौरान 751.50 रुपए तक फिसल गया। इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,020.35 रुपए और न्यूनतम स्तर 726.75 रुपए रहा है।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!