Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Apr, 2026 02:45 PM

ग्लोबल एनर्जी मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रूस ने भारत समेत एशियाई देशों को LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) पर 40% तक का भारी डिस्काउंट ऑफर दिया है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। इस खबर का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी तुरंत देखने को...
बिजनेस डेस्कः ग्लोबल एनर्जी मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रूस ने भारत समेत एशियाई देशों को LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) पर 40% तक का भारी डिस्काउंट ऑफर दिया है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। इस खबर का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी तुरंत देखने को मिला। Petronet LNG के शेयर में सुबह तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।
शेयर में पहले गिरावट, फिर शानदार रिकवरी
Petronet LNG का शेयर 270.41 रुपए के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 268 रुपए पर खुला। शुरुआत में कमजोरी देखने को मिली और खबर के बाद बिकवाली बढ़ने से शेयर गिरकर 262.50 रुपए तक पहुंच गया।
हालांकि, यह गिरावट ज्यादा देर तक नहीं रही। निवेशकों ने जल्द ही इस खबर के सकारात्मक पहलू को समझा और खरीदारी शुरू हो गई। नतीजतन, सुबह 10:10 बजे तक शेयर फिर से 270 रुपए के करीब पहुंच गया।
एशियाई बाजार में पकड़ मजबूत करने की रणनीति
विशेषज्ञों के मुताबिक, रूस का यह कदम एशियाई बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। सस्ती LNG मिलने से एशियाई देशों के लिए यह बड़ा अवसर बन सकता है, खासकर ऐसे समय में जब ऊर्जा लागत चिंता का विषय बनी हुई है।
LNG सेक्टर के लिए मिल सकता है बूस्ट
एनर्जी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रूस इस तरह के डिस्काउंट ऑफर जारी रखता है, तो एशियाई देशों की LNG खरीद रणनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। इससे ग्लोबल सप्लाई चेन और प्राइसिंग पर भी असर पड़ेगा। साथ ही, सस्ती गैस से डिमांड बढ़ने की संभावना है, जिससे LNG कंपनियों को फायदा मिल सकता है।
लॉन्ग टर्म में अभी भी अनिश्चितता
हालांकि, लंबे समय के नजरिए से देखें तो Petronet LNG का शेयर पिछले एक साल में करीब 6% गिर चुका है। इससे यह संकेत मिलता है कि सेक्टर में अभी भी स्थिरता की कमी बनी हुई है।