दूसरी तिमाही की GDP वृद्धि दर ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाया: नायडू

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 01:29 PM

second quarter gdp growth rate makes india the world s fastest growing

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर प्रत्येक नागरिक के लिए उत्साहवर्धक खबर है और यह वृद्धि भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख...

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर प्रत्येक नागरिक के लिए उत्साहवर्धक खबर है और यह वृद्धि भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करती है। मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए की जिसमें उन्होंने 8.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर को बहुत उत्साहजनक बताया था।

नायडू ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की 8.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि हर नागरिक के लिए उत्साहजनक खबर है। यही वृद्धि भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करती है।'' 

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो ने कहा कि विनिर्माण, निर्माण, वित्तीय सेवाएं, रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवाएं जैसे क्षेत्र उत्पादकता में वृद्धि तथा जीवंत आर्थिक माहौल को बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!