LPG से Tatkal टिकट तक....कल से बदल जाएंगे कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 03:05 PM

several rules will change starting tomorrow directly impacting your pocket

August 2026 new rules: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही कई बदलाव होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम, आयकर रिटर्न (ITR) से जुड़े नियम,...

August 2026 new rules: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही कई बदलाव होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम, आयकर रिटर्न (ITR) से जुड़े नियम, बैंकिंग सेवाओं के शुल्क और CKYC 2.0 जैसे कई बदलाव इस सूची में शामिल हैं। जानिए कल से क्या-क्या बदलेगा।

LPG की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 अगस्त 2026 को भी नए रेट जारी किए जाएंगे।

तेल कंपनियों ने 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कटौती की थी। इस साल पहली बार रेट घटाए गए थे। इसी के साथ 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में भी 13 रुपए की कटौती की गई थी।

Tatkal टिकट बुकिंग नियम

रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अब लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वेस्ट सेंट्रल रेलवे 1 अगस्त से टोकन-बेस्ड सिस्टम शुरू करने जा रहा है। इसका मकसद बुकिंग प्रोसेस को आसान बनाना, भीड़ को बेहतर ढंग से मैनेज करना और काउंटर पर पारदर्शिता बढ़ाना है। नई व्यवस्था के तहत, यात्रियों को तत्काल बुकिंग शुरू होने से पहले लंबी लाइनों में खड़े होने के बजाय, एक तय समय के अंदर टोकन लेना होगा। टोकन मिलने के बाद, वे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने तय समय पर रिजर्वेशन काउंटर पर वापस आ सकते हैं।

विंडफॉल टैक्स

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सरकार हर 15 दिन में इसकी समीक्षा करती है। 16 जुलाई को सरकार ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया था जबकि पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लेवी कम कर दी। विंडफॉल टैक्स ऐसी कंपनियों या इंडस्ट्री पर लगाया जाता है जिन्हें किसी खास तरह के हालात से तत्काल काफी फायदा होता है।

बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड नियम

कई बैंक 1 अगस्त से अपनी क्रेडिट कार्ड पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं। इनमें रिवॉर्ड पॉइंट सिस्टम, देर से पेमेंट करने पर लगने वाली फीस और सर्विस चार्ज में बदलाव शामिल हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों और नए CKYC 2.0 (सेंट्रल KYC) नियमों को भी लागू किया जा सकता है। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक 3 अगस्त से 5 अगस्त, 2026 तक होनी है।

CKYC 2.0 से KYC प्रक्रिया होगी आसान

अगस्त से Central Know Your Customer (CKYC) 2.0 के दायरे का विस्तार भी किया जा सकता है। इस नए सिस्टम का उद्देश्य ग्राहकों को बार-बार अलग-अलग वित्तीय संस्थानों में KYC कराने की जरूरत को कम करना है।

इसके तहत बैंक, बीमा कंपनियां और म्यूचुअल फंड संस्थान नियामकीय प्रावधानों के अनुसार केंद्रीय डेटाबेस से सत्यापित KYC रिकॉर्ड का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि ग्राहकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके नाम, पता, मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी दस्तावेज सभी वित्तीय खातों में अपडेट हों, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!