टॉप रईसों की लिस्ट में बदलाव, Gautam Adani निकले आगे, हासिल किया एशिया के No.1 का ताज

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 11:55 AM

shake up list of top billionaires adani surges ahead

एशिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है। अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है।

बिजनेस डेस्कः एशिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है। अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, अडानी की नेटवर्थ अब 92.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 8.10 अरब डॉलर की तेजी आई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 16.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अंबानी एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें नंबर पर हैं।

PunjabKesari

शेयर में तेजी से बढ़ी नेटवर्थ 

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी रही। इसका असर अडानी की नेटवर्थ पर पड़ा। अडानी की नेटवर्थ में 3.56 अरब डॉलर की तेजी आई। वहीं अंबानी की नेटवर्थ 76.7 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। 

PunjabKesari

टॉप 10 में कौन हैं?

इस लिस्ट में 656 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क पहले नंबर पर बने हुए हैं। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज 286 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अमेजन के जेफ बेजोस (269 अरब डॉलर), सर्गेई ब्रिन (266 अरब डॉलर), मार्क जुकरबर्ग (239 अरब डॉलर), लैरी एलिसन ($230 अरब), माइकल डेल ($170 अरब), जेंसन हुआंग ($164 अरब), बर्नार्ड आरनॉल्ट ($164 अरब) और जिम वॉल्टन ($150 अरब) भी टॉप 10 में शामिल हैं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!