Why Silver price Hike: साल खत्म होने से पहले चांदी में आएगा बड़ा उछाल, कीमतों में तेजी के पीछे हैं कई बड़े कारण

Edited By Updated: 26 Dec, 2025 11:04 AM

silver prices are expected to surge before the end of the year driven by severa

क्रिसमस की छुट्टी के बाद शुक्रवार को खुले देश के वायदा बाजार में चांदी ने एक बार फिर तहलका मचा दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में करीब ₹9,000 प्रति किलो की तेज उछाल देखने को मिली, जिससे यह नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। खबर लिखे...

बिजनेस डेस्कः क्रिसमस की छुट्टी के बाद शुक्रवार को खुले देश के वायदा बाजार में चांदी ने एक बार फिर तहलका मचा दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में करीब ₹9,000 प्रति किलो की तेज उछाल देखने को मिली, जिससे यह नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक चांदी के दाम ₹2.32 लाख प्रति किलो के पार कारोबार कर रहे थे।

खास बात यह है कि साल खत्म होने में अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं, जिनमें से तीन कारोबारी दिन बाजार खुले रहेंगे। बाजार जानकारों का मानना है कि अगर मौजूदा तेजी जारी रहती है तो 31 दिसंबर तक चांदी ₹2.5 लाख प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर को छू सकती है। इस स्तर तक पहुंचने के लिए चांदी को मौजूदा भाव से ₹18,000 से भी कम की बढ़त की जरूरत है।

अगर ऐसा होता है, तो साल 2025 में चांदी का रिटर्न 200 फीसदी तक पहुंच सकता है। मौजूदा तेजी ने पहले लगाए गए सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले विश्लेषक चांदी के ₹2.5 लाख तक पहुंचने का अनुमान मार्च 2026 के लिए लगा रहे थे।

चांदी में क्यों आ रही है तूफानी तेजी?

विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं—

  • वैश्विक स्तर पर जियो-पॉलिटिकल टेंशन चरम पर
  • इंडस्ट्रियल डिमांड में लगातार बढ़ोतरी
  • ETF निवेश में इजाफा
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें 75 डॉलर प्रति औंस के करीब

MCX पर चांदी का हाल

कारोबारी सत्र के दौरान MCX पर चांदी ₹2,24,374 प्रति किलो पर खुली थी और कुछ ही समय में इसमें करीब ₹9,000 की तेजी दर्ज की गई। सुबह 9:25 बजे चांदी ₹2,31,923 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

मौजूदा साल में अब तक चांदी की कीमतों में ₹1,45,508 प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन चांदी ₹87,233 प्रति किलो पर थी। इस हिसाब से चांदी ने निवेशकों को करीब 166 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सोने में भी रिकॉर्ड तेजी

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सुबह 9:35 बजे सोना ₹743 की बढ़त के साथ ₹1,38,840 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,38,994 प्रति 10 ग्राम का लाइफ-टाइम हाई भी छू लिया।

मौजूदा साल में सोने की कीमतों में करीब ₹62,246 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन सोना ₹76,748 प्रति 10 ग्राम पर था। यानी सोने ने निवेशकों को 81 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!