Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 09:38 AM
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। सैंसेक्स आज 30 अंक की...
नई दिल्लीः आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। सैंसेक्स आज 30 अंक की बढ़त के साथ 32189 पर और निफ्टी 6 अंक की बढ़त के साथ 10099 पर खुला। फिलहाल दोनो प्रमुख इंडेक्स पिछले बंद स्तर के करीब ही कारोबार कर रहे हैं। बड़े स्टॉक्स से अलग छोटे स्टॉक्स में बढ़त बनी हुई है। फिलहाल सैंसेक्स 4 अंक बढ़कर 32,162 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 1 अंक की बढ़त के साथ 10,094 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार कर रहा है।
मिड-स्मॉलकैप शेयरों में मामूली बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी दिख रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी तक मजबूती दिखा रहा है।
बैंक निफ्टी में गिरावट
बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी गिरकर 24,751 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा और कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी आई है।