Edited By jyoti choudhary,Updated: 26 Mar, 2026 10:42 AM

राम नवमी के अवसर पर आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। राम नवमी के बाद 31 मार्च को महावीर जयंती और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी कम समय में ही बाजार में कई ब्रेक देखने को मिलेंगे।
बिजनेस डेस्कः राम नवमी के अवसर पर आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। राम नवमी के बाद 31 मार्च को महावीर जयंती और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी कम समय में ही बाजार में कई ब्रेक देखने को मिलेंगे।
आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार?
- 14 अप्रैल – बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती
- 1 मई – महाराष्ट्र दिवस
- 28 मई – बकरीद
- 26 जून – मुहर्रम
- 14 सितंबर – गणेश चतुर्थी
- 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
- 20 अक्टूबर – दशहरा
- 10 नवंबर – दिवाली बलिप्रतिपदा
- 24 नवंबर – गुरु नानक जयंती
- 25 दिसंबर – क्रिसमस
बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी
छुट्टियों के बीच शेयर बाजार में मजबूती का रुख भी देखने को मिला है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
- BSE Sensex 1,205 अंक चढ़ा
- NSE Nifty 50 में 394 अंकों की तेजी रही