AI चिप्स की बढ़ती डिमांड से Nvidia की बल्ले-बल्ले, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 05:15 PM

nvidia soars as ai chip demand surges stock hits all time high

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप मेकर अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के शेयर शुक्रवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्कैट कैप 5.7 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। AI चिप्स की बढ़ती मांग ने हाल के वर्षों में कंपनी के कारोबार और शेयर की कीमत को...

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप मेकर अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के शेयर शुक्रवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्कैट कैप 5.7 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। AI चिप्स की बढ़ती मांग ने हाल के वर्षों में कंपनी के कारोबार और शेयर की कीमत को मजबूत किया है।

एनवीडिया के शेयर में पिछले एक दशक में आई तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 10 साल पहले कंपनी में किए गए 10,000 डॉलर के निवेश की मौजूदा वैल्यू करीब 15.8 लाख डॉलर होती। एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण अब Russell 2000 इंडेक्स में शामिल करीब 2,000 छोटी कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्य से लगभग 2.2 ट्रिलियन डॉलर अधिक है।

कंपनी के शेयर में तेजी का असर उसके सह-संस्थापक और CEO जेंसन हुआंग की संपत्ति पर भी पड़ा है। करीब 191 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस साल उनकी संपत्ति में करीब 36.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी और कंपनी में उनकी करीब 3.5 फीसदी हिस्सेदारी है।

चार बड़ी टेक कंपनियों का बढ़ता दबदबा

अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी टेक कंपनियों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। एनवीडिया के अलावा Apple, Alphabet और Microsoft का बाजार पूंजीकरण भी Russell 2000 इंडेक्स की कुल कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्य से अधिक है।

Apple का मार्केट कैप करीब 4.9 ट्रिलियन डॉलर, Alphabet का 4.2 ट्रिलियन डॉलर और Microsoft का करीब 3.8 ट्रिलियन डॉलर बताया गया है। इन चार कंपनियों—Nvidia, Apple, Alphabet और Microsoft—का संयुक्त बाजार मूल्य करीब 18.6 ट्रिलियन डॉलर है, जो S&P 500 के कुल मार्केट कैप का लगभग 26 फीसदी है।

दूसरी ओर, Russell 2000 में करीब 2,000 कंपनियां शामिल हैं लेकिन इनका संयुक्त बाजार मूल्य अमेरिकी इक्विटी बाजार का लगभग 7 फीसदी है। AI की बढ़ती मांग और टेक्नोलॉजी शेयरों में निवेश के चलते अमेरिकी बाजार में कुछ बड़ी कंपनियों का दबदबा पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!