Why Share Market Rise Today: शेयर बाजार ने भरी उड़ान, ₹4 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत, 4 कारणों से आई तेजी

Edited By Updated: 04 May, 2026 11:53 AM

stock market soar investors  wealth rises by 4 lakh crore

Why Share Market Rise Today: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और Nifty 50 दोनों हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। सुबह करीब 9:40 बजे सेंसेक्स 918.15 अंक या 1.19 प्रतिशत बढ़कर...

Why Share Market Rise Today: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और Nifty 50 दोनों हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। सुबह करीब 9:40 बजे सेंसेक्स 918.15 अंक या 1.19 प्रतिशत बढ़कर 77,831.65 पर था। वहीं निफ्टी 267.60 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 24,265.15 पर पहुंच गया।

निवेशकों की संपत्ति में बड़ा उछाल

बाजार में आई इस तेजी के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप लगभग ₹4.64 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹4.64 लाख करोड़ अधिक हो गई है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,63,01,247.225 करोड़ था। आज यानी 4 मई 2026 को मार्केट की रौनक में यह ₹4,67,65,388.52 करोड़ पर पहुंच गया। 

शेयर बाजार में तेजी के प्रमुख कारण

चुनावी रुझान का असर: BJP को असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बढ़त मिलने के शुरुआती संकेतों से बाजार में सकारात्मक माहौल बना।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे भारत जैसे आयातक देशों को राहत मिली है।
अंतरराष्ट्रीय संकेतों में सुधार: डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद Strait of Hormuz में फंसे जहाजों को निकालने की कोशिशों से निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है।
रिकॉर्ड GST कलेक्शन: अप्रैल महीने में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह ₹2.43 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जिससे अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत मिला।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!