सेंसेक्स 568 अंक गिरकर 81,679 पर आया, निफ्टी में 202 अंकों की गिरावट

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 11:37 AM

the bse fell 568 points to 81 679 while the nifty fell 202 points

सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार 27 फरवरी को 568.86 अंकों की गिरावट के साथ 81,679.75 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 202.45 अंकों की गिरावट है। ये 25,294.10 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव है। आईटी शेयरों में...

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार 27 फरवरी को 568.86 अंकों की गिरावट के साथ 81,679.75 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 202.45 अंकों की गिरावट है। ये 25,294.10 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव है। आईटी शेयरों में खरीदारी है।

एशियाई बाजारों का हाल

  • Nikkei 225 0.19% गिरकर 58,641 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
  • KOSPI 0.92% की कमजोरी के साथ 6,249 पर आ गया।
  • Hang Seng Index 0.78% की बढ़त के साथ 26,586 तक पहुंच गया।
  • Shanghai Composite 0.17% गिरकर 4,139 पर ट्रेड करता नजर आया।

FII और DII का आंकड़ा

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 26 फरवरी को 3,466 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,031 करोड़ रुपए की खरीदारी की। फरवरी महीने में अब तक FIIs 895 करोड़ रुपए के शुद्ध खरीदार रहे हैं, जबकि DIIs ने 26,130 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। जनवरी 2026 में FIIs ने कुल 41,435 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं, DIIs ने उस दौरान 69,220 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया था।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!