त्रेहन ग्रुप गुरुग्राम में 320 लक्जरी अपार्टमेंट बनाने में 250 करोड़ रुपए निवेश करेगा

Edited By Updated: 15 Sep, 2021 03:27 PM

trehan group to invest rs 250 cr to build 320 luxury apartments in gurugram

रियल्टी कंपनी त्रेहन ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि वह गुरुग्राम में 320 लक्जरी अपार्टमेंट विकसित करने में 250 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इस अपार्टमेंट में एक मंजिल पर एक ही फ्लैट होगा। कंपनी ने अलवर, भिवाडी, तापुकारा, नीमराना, नवी मुंबई और फरीदाबाद में कई...

नई दिल्लीः रियल्टी कंपनी त्रेहन ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि वह गुरुग्राम में 320 लक्जरी अपार्टमेंट विकसित करने में 250 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इस अपार्टमेंट में एक मंजिल पर एक ही फ्लैट होगा। कंपनी ने अलवर, भिवाडी, तापुकारा, नीमराना, नवी मुंबई और फरीदाबाद में कई परियोजनाएं विकसित की हैं। वह अब गुरुग्राम के जमीन-जायदाद बाजार में दस्तक दे रही हैं। 

त्रेहन ग्रुप के चेयरमैन हर्ष त्रेहन ने कहा कि कंपनी गुरुग्राम में विभिन्न जगहों पर 250 करोड़ रुपए के निवेश से मकान बनाएगी। इन मकानों में लक्जरी अपार्टमेंट होंगे जिसमें एक मंजिल पर एक ही फ्लैट होगा। ये फ्लैट 217 वर्ग गज से लेकर 676 वर्ग गज के होंगे। इनकी कीमत 1.27 करोड़ रुपए से 4 करोड़ रुपए तक होगी। 

हर्ष ने कहा, ‘‘बिल्डर फ्लोर बाजार फिलहाल काफी बिखरा हुआ है। मकान खरीदारों की तरफ से बढ़ती मांग को देखते हुए हमने इसे संगठित रूप देने का निर्णय किया है।'' उन्होंने कहा कि कम ऊंचाई वाले इन फ्लैटों को 15 महीने में खरीदारों के सुपुर्द कर दिया जायेगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!