मिडिल ईस्ट जंग का असर अमेरिका पर भी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 72% तक का भारी उछाल, UAE का भी हाल बेहाल

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 09:53 PM

the middle east tensions are also affecting america itself

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग ने अब सिर्फ युद्ध के मैदान तक ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को अपनी चपेट में ले लिया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव खासतौर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच टकराव का सबसे बड़ा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा...

इंटरनेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में चल रही जंग ने अब सिर्फ युद्ध के मैदान तक ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को अपनी चपेट में ले लिया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव खासतौर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच टकराव का सबसे बड़ा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन तक पहुंच रहा है।

हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अमेरिका से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस जंग ने कैसे तेल बाजार को हिला दिया है और अलग-अलग देशों में क्या हाल है।

अमेरिका में पेट्रोल ₹380 के पार, 3 साल का रिकॉर्ड टूटा
अमेरिका में पेट्रोल (गैसोलीन) की कीमतें 4 डॉलर यानी करीब ₹380 प्रति गैलन के पार पहुंच गई हैं। पिछले 3 सालों में यह पहली बार है जब पेट्रोल इतना महंगा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में ईरान पर हमलों के बाद कीमतों में 30% से ज्यादा की तेजी देखी गई है।

डीजल ने भी तोड़ी कमर, ₹475 प्रति गैलन के पार
सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, अमेरिका में डीजल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। यहां डीजल 5 डॉलर प्रति गैलन (करीब ₹475) के स्तर को पार कर गया है। मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू होने के बाद से डीजल की कीमतों में 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

UAE में डीजल पर सबसे बड़ा झटका, 72% तक उछाल
खाड़ी देशों में भी हालात खराब हैं। संयुक्त अरब अमीरात की फ्यूल प्राइस कमेटी ने 1 अप्रैल से नई कीमतें लागू करने का ऐलान किया है। यहां डीजल की कीमतों में 72% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, जिससे दाम 2.72 दिरहम से बढ़कर 4.69 दिरहम (करीब ₹120 प्रति लीटर) पहुंच गए हैं।

पेट्रोल के रेट भी चढ़े, Super 98 और Special 95 महंगे
UAE में सुपर 98 पेट्रोल की कीमत 30% बढ़कर 3.39 दिरहम (करीब ₹87 प्रति लीटर) हो गई है, जबकि स्पेशल 95 पेट्रोल का दाम 32% बढ़कर 3.28 दिरहम (करीब ₹84 प्रति लीटर) पहुंच गया है। खाड़ी देशों में इस तेजी ने वैश्विक चिंता और बढ़ा दी है।

कच्चे तेल में उछाल, $107 के पार पहुंचा भाव
इस पूरी महंगाई की जड़ कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। कच्चा तेल की सप्लाई पर जंग का असर पड़ा है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का दाम एक महीने में 48% बढ़कर 107.28 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जो आगे और महंगाई का संकेत दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!