Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Apr, 2026 01:40 PM

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो के शेयर में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए जाने के बाद यह गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.61 प्रतिशत...
नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो के शेयर में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए जाने के बाद यह गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 202.60 रुपए पर आ गया, जबकि एनएसई पर यह 3.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 202.50 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
विप्रो ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025- 26 की जनवरी-मार्च तिमाही के परिणाम घोषित किए। कंपनी ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तमाही में उसने 3,501.8 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया। विप्रो का वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3,569.6 करोड़ रुपए था। लाभ में यह गिरावट चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक परिस्थितियों के बीच आई है।