Edited By ,Updated: 02 Dec, 2015 09:07 AM

नगरनिगम आग पर काबू करने के लिए बनाई नई योजना। इसमें नगर निगम सेक्टर-17 के फायर स्टेशन का कंट्रोल रूम आधुनिकीकरण किया है।
चंडीगढ़ । नगर निगमआग पर काबू करने के लिए बनाई नई योजना। इसमें नगर निगम सेक्टर-17 के फायर स्टेशन का कंट्रोल रूम आधुनिकीकरण किया है। इसमें आग लगने पर अन्य काॅल आते ही सभी फायर स्टेशन, फायर अफसर, सब फायर अफसर, लीडिंग फायरमैन और फायर टेंडर के ड्राइवर तक फ्लैश होगी। इससे सुविधा में जहां पर आग लगी है ,वहां पर समय पर फायर टेंडर और अफसर पहुंच सकेंगे। इस पर काम को करने के लिए फायर कमेटी की शनिवार को मीटिंग अभी होनी है। उसमें टेलिकम्युनिकेशन कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड और दूर संचार सिस्टम पंचकूला की ओर से अपने प्रोडक्ट की डिमॉन्स्ट्रेशन देंगी। इससे पहले अक्टूबर माह की मीटिंग में सूर्या कंपनी अपने प्रोडक्ट की जानकारी दे चुकी है। सेक्टर17 फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम को पुलिस कंट्रोल रूम से भी आधुनिक उपकरण से लैस किया जाएगा। एक्सपर्ट के तौर पर एसपी कम्युनिकेशन और पेक के अफसरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में आधुनिक सिस्टम और दीवारें साउंड प्रूफ करवाने की बात कही थी। पुलिस की तर्ज पर फायर का वायरलेस सिस्टम स्ट्रेंथ किया जाएगा। सभी सात फायर स्टेशन का बेस वायरलेस सिस्टम आधुनिक होगा। जिस तरह किसी सेक्टर में झगड़ा या एक्सीडेंट होते ही पुलिस कंट्रोल रूम 100 पर मैसेज होता है। ठीक उसी तर्ज पर फायर होने पर सेक्टर-17 के कंट्रोल रूम के 101 नंबर पर मैसेज पहुंचेगा। वहां से फौरन कंट्रोल रूम की गाड़ियों पर लगे सेट और पुलिस स्टाफ के पास वॉकी टॉकी सेट पर मैसेज फ्लैश होने लगेगा। इसके फौरन बाद निकट एरिया वाली कंट्रोल रूम की व्हीकल अग्नि स्थल या घटनास्थल के लिए रवाना होंगी।