Edited By ,Updated: 01 Jul, 2016 12:22 AM

प्राचीन कला केन्द्र सैक्टर-35 की ओर से वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो केन्द्र द्वारा चल रही थिएटर व डांस वर्कशॉप के तहत हुआ।
चंडीगढ़, (एकता): प्राचीन कला केन्द्र सैक्टर-35 की ओर से वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो केन्द्र द्वारा चल रही थिएटर व डांस वर्कशॉप के तहत हुआ। इसमें करीब 76 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम सैक्टर-71 में हुआ। बच्चों ने स्वागत गीत के बाद खिचड़ी नाटक पेश किया। बीरबल और अकबर के दरबार से शुरू हुआ यह नाटक काफी रोचक और हास्य से भरपूर रहा। इसे और मनोरंजक बनाने के लिए बीच-बीच में नृत्य पेश किए गए। जिसमें घूमर नृत्य 'रंगीलो मारो ढोलणा पेश किया गया। फिर इसके बाद भांगड़ा प्रस्तुत किया गया जिसका अभिवावकों ने भी खूब लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम का समापन पश्चिमी नृत्य 'लैट्स गो पार्टी टूनाइट से किया गया। अंत में केन्द्र की रजिस्ट्रार डा.शोभा कौसर ने नन्हें कलाकारों को सर्टीफिकेट प्रदान किए। दरअसल प्राचीन कला क केन्द्र की तरफ से हर साल गर्मी की छुट्टियों के लम्बे समय को मनोरंजक व रुचिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से थिएटर व वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है जो एक महीने तक चली है। इस वर्ष वर्कशॉप में 5 से 15 साल के बच्चों को रंगकर्मी विजय कुमार ने रंगमंच से जुड़ी गतिविधियां के बारे में बताया।