Edited By Priyanka rana,Updated: 19 Jan, 2020 08:47 AM
फेसबुक से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर रेप करने वाले युवक को सैक्टर-26 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
चंडीगढ़(सुशील) : फेसबुक से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर रेप करने वाले युवक को सैक्टर-26 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पठानकोट निवासी आकाश के रूप में हुई। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आकाश पर मामला दर्ज कर उसे जिला अदालत मेें पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। इस दौरान उसकी फेसबुक पर आकाश से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आकाश ने उसको शादी के लिए प्रोपोज कर दिया। वह शादी के लिए तैयार हो गया। इस दौरान आकाश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में आकाश ने शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।