पंजाब पुलिस ने 81 नशा तस्कर गिरफ्तार किए

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 06:31 PM

punjab police arrested 81 drug smugglers

पंजाब पुलिस ने 81 नशा तस्कर गिरफ्तार किए

चंडीगढ़, 6 दिसंबर:(अर्चना सेठी) पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई व्यापक मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 280वें दिन, पंजाब पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 251 स्थानों पर छापेमारी की। इस राज्य-स्तरीय अभियान के दौरान 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा 60 एफआईआर दर्ज की गईं। इस प्रकार, अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 39,443 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

छापेमारी के दौरान पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 6 किलोग्राम भुक्की, 198 नशीली गोलियाँ, और 4,310 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई ।

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राज्य को नशा-रहित बनाने के लिए दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दे चुके हैं। नशे के खिलाफ इस लड़ाई की सीधी निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

इस अभियान में 57 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों की 100 से अधिक टीमें तैनात की गईं, जिन्होंने पूरे राज्य में 251 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 277 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच-पड़ताल भी की।

राज्य सरकार ने नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन — लागू की है।
इसी के तहत, ‘नशा मुक्ति’ अभियान के हिस्से के रूप में आज पंजाब पुलिस ने 22 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!