चंडीमंदिर हैडक्वार्टर में सफाई कर्मी को मारा चाकू

Edited By Updated: 27 Apr, 2019 10:26 AM

knife in cleaner handkerchief in chandimandir headquarter

पंचकूला के चंडीमंदिर स्थित आर्मी हैडक्वार्टर में सफाई कर्मचारी शक्ति नामक शख्स पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

पंचकूला (मुकेश): पंचकूला के चंडीमंदिर स्थित आर्मी हैडक्वार्टर में सफाई कर्मचारी शक्ति नामक शख्स पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जख्मी हालत में शक्ति सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचा। उसके सिर और छाती पर हथियार के निशान पाए गए। 

 

शक्ति ने इस संबंध में चंडीमंदिर स्थित पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दी है। पुराना पंचकूला निवासी शक्ति ने बताया कि वह चंडीमंदिर स्थित आर्मी हैडक्वाटर में आऊटसोर्स सफाई कर्मी है। शुक्रवार दोपहर में उसने देखा कि 5-6 लड़के चोरी करने के लिए अंदर घुसे हुए हैं। 

 

जैसे ही शक्ति ने उन लड़कों को रोका, उन युवकों ने चाकू व अन्य तेजधार हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया। किसी तरह से शक्ति वहां से अपनी जान बचाकर भागा। उसने आर्मी एरिया में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी इस घटना के संबंध में जानकारी दी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!