'बॉर्डर' के असली नायक ब्रिगेडियर कुलदीप चांदपुरी पंचतत्व में विलीन

Edited By Updated: 19 Nov, 2018 03:57 PM

kuldeep singh chandpuri

1971 की भारत-पाक लड़ाई में लोंगेवाला मोर्चे के हीरो कुलदीप सिंह चांदपुरी का बीते दिन देहांत हो गया था।

चंडीगढ़ : 1971 की भारत-पाक लड़ाई में लोंगेवाला मोर्चे के हीरो कुलदीप सिंह चांदपुरी का बीते दिन देहांत हो गया था। सोमवार दोपहर को भारत का यह महान योद्धा पंचतत्व में विलीन हो गए। कुलदीप चांदपुरी को उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। चांदपुरी के अंतिम संस्कार के मौके पर सभी ने नम आँखों से विदाई दी। 

भारत-पाकिस्तान युद्ध में राजस्थान के लोंगेवाला मोर्चे पर हुई लड़ाई का उन्हें हीरो माना जाता है भारतीय फ़ौज में शानदार सेवाओं के लिए उन्हें महावीर चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल से नवाज़ा गया था। साथ ही ब्रिगेडियर चांदपुरी और उनके साथियों की लोंगेवाला मोर्चे पर दिखाई बहादुरी पर बॉलीवुड फ़िल्म 'बॉर्डर' बनाई गई थी। 

इस फ़िल्म में तत्कालीन मेजर कुलदीप चांदपुरी की भूमिका अभिनेता सनी देओल ने निभाई थी। जिक्रयोग है कि चांदपुरी कैंसर से पीड़ित थे और उनका ईलाज चल रहा था। इस दौरान बीते शनिवार उन्होंने  मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी साँस ली थी।   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!