जानिए इस बार किसने खरीदा शहर का 'एलांते मॉल'

Edited By Updated: 28 Jul, 2017 02:48 PM

nexus malls buys chandigarh elante mall

शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में शामिल ''एलांते मॉल'' एक बार फिर बिक गया है|

चंडीगढ़ : शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में शामिल 'एलांते मॉल' एक बार फिर बिक गया है| इस बार मॉल को अमेरिकी इन्वेस्टमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन की भारतीय कंपनी नैक्सस मॉल ने खरीदा है| बता दें कि ब्लैकस्टोन एक मल्टीनेशनल फर्म है जो कि वर्ष 1985 में बनाई गई थी। फिलहाल मॉल कितने में बिका इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, सूत्रों के अनुसार इसे 2200 करोड़ रुपए के अासपास खरीदा गया है| 

 

नेक्सस मॉल्स ने कार्निवाल ग्रुप से खरीदा :
नेक्सस मॉल्स ने एलांते मॉल को कार्निवाल ग्रुप से खरीदा है। कार्निवाल ग्रुप ने 2015 में ही एलांते मॉल कैम्पस को लार्सन एंड टुब्रो से 1785 करोड़ रुपए में खरीदा था। एलांते माल में कुल 221 शोरूम व शॉपिंग की दुकानें हैं और यह 21 एकड़ में फैला हुआ है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!