18 तक फिर बारिश के आसार, सुबह-शाम छाएगा कोहरा

Edited By Updated: 15 Jan, 2020 12:21 PM

rain

लोहड़ी पर हुई बारिश के बाद मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहे। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल बारिश से निजात के आसार नहीं हैं।

चंडीगढ़(पाल) : लोहड़ी पर हुई बारिश के बाद मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहे। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल बारिश से निजात के आसार नहीं हैं। 18 जनवरी तक शहर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 

PunjabKesari

वैस्टर्न डिस्टर्बैंस फिलहाल एक्टिव है, जिसकी वजह से बारिश होने के चांस बने हुए हैं। बुधवार को हरियाणा में बारिश के आसार बने हुए हैं। चंडीगढ़ में बुधवार को 20 प्रतिशत बारिश होने के चांस हैं लेकिन वीरवार को ट्राईसिटी में बारिश होने की 80 से 90 प्रतिशत संभावना है। 

PunjabKesari

केंद्र के अनुसार भले ही आज बारिश न हो, बावजूद इसके ठंड जारी रहेगी। सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा। जहां तक तापमान की बात है तो वह ऊपर नहीं जाएगा बल्कि नीचे ही गिरेगा। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

PunjabKesari

अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सैल्सियस रहा जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सैल्सियस रहा। विजिबिलिटी 1500 मीटर तक रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस तक रहने की संभावना है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!