पंचकूला में जलेगा देश का सबसे बड़ा 210 फुट का पुतला

Edited By Updated: 15 Oct, 2018 12:14 PM

ravan

देश का सबसे बड़ा रावण देखने के लिए इस बार पूरे ट्राईसिटी के अलावा हरियाणा पंजाब के विभिन्न जगहों से लोग पंचकूला पहुंच रहे हैं।

पंचकूला(आशीष) : देश का सबसे बड़ा रावण देखने के लिए इस बार पूरे ट्राईसिटी के अलावा हरियाणा पंजाब के विभिन्न जगहों से लोग पंचकूला पहुंच रहे हैं। पंचकूला में पहली बार रावण का 210 फुट पुतला जलेगा। इसका मुख्यातिथि रिमोट का बंटन दबाकर दहन करेंगे। रावण का पुतला रविवार को सैक्टर-5 शालीमार ग्राऊंड में खड़ा कर दिया है। पंचकूला में सबसे ऊंचाई पर यह 210 फुट का रावण ही दिखाई दे रहा है। 

सोमवार से शालीमार ग्राऊंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। श्री माता मनसा देवी दशहरा एवं डिवैल्पमैंट कमेटी के चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान सतपाल गर्ग एवं महासचिव संदीप गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि पहली बार पंचकूला में 210 फुट का रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे।  सतपाल गर्ग और संदीप गुप्ता ने बताया कि कुल्लू की तर्ज पर पहली बार पंचकूला में यह समारोह होने जा रहा है। 

6 पुतलों को होगा दहन :
वहीं चेयरमैन शामलाल बंसल ने सैक्टर-5 परेड ग्राऊंड में इस बार छह पुतलों का दहन किया जाएगा। यहां रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों के अलावा नशा, नारी अत्याचार और गंदगी जैसी बुराइयों के पुतले भी फूंके जाएंगे। समारोह में दिल्ली के मशहूर राम लखन बैंड के 80 मैंबर प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा गिद्दा, भंगडा व गतका पार्टी भी परफॉर्म करेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!